कंपनी का उद्देश्य समाज के हर वर्ग के लोगो तक पहुंचना है। और लोगो की जरुरतो को समझते हुवे कम खर्चे में ज्यादा से ज्यादा लाभ सामान्य वर्ग के सभी लोगो तक पहुँचाना है। कंपनी शिक्षा, स्वस्थ्य और रोज़गार के क्षेत्र में काम कर रही है, जो लोगो की सख्त जरुरत है, और सही दिशा के आभाव में लोगो को भटकना पड़ता है, परिणाम सवरूप ज्यादातर लोग ठगी का शिकार हो जाते है, इसके बावजूद लोगो की जरूरतें पूरी नहीं होती।
कंपनी ने उनके लिए शिक्षा के क्षेत्र में सैकड़ो ऐसे संस्थान जो सरकार द्वारा चलाये जा रहे परियोजनाओं से जुड़कर छात्रों को मुफ्त में शिक्षा और रोज़गार मुहैया कराती है, वैसे संस्थानों को हमारे ऐसे कार्डधारक छात्र जो पढ़ना या रोज़गार चाहते है उनकी सूचि भेजने का काम करेगी, ताकि संस्थान उनसे सीधा संपर्क कर प्रशिक्षण और रोज़गार दे सके।
साथ ही कंपनी स्वस्थ्य के क्षेत्र में लोगो को राहत दिलाने का काम करेगी। अक्सर देखा जाता है, सामान्य वर्ग के वैसे लोग जो किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है, उन्हें इलाज के दौरान रूपये के आभाव में जमीन अथवा रूपए आदि गिरवी रखने पड़ते है, सही समय पर बीमारी का पता नहीं चलने के कारण बीमारी बढ़ जाता है जिसे ठीक करना मुश्किल हो जाता है अथवा बीमारी को ठीक करने में अधिक रूपए खर्च करने पड़ते है। ऐसे में कंपनी अपने कार्ड धारको का हर वर्ष स्वस्थ्य जाँच करेगी, ताकि सही समय पर लोगो के बीमारी का पता चल सके, और इलाज कार्ड के माध्यम से कम खर्च में हो सके।
कंपनी से उत्पाद की खरीदारी में भी लोगो को फायदा होगा, वैसे उत्पाद जो लोगो के दैनिक एवं भौतिक जरूरतों को पूरा करता है। बढ़ती महंगाई के कारण लोग बड़ी मुश्किल से खरीदारी कर पाते है, वे उत्पाद कार्ड धारक को बाजार से कम या आधी कीमतों पर कंपनी द्वारा उपलब्ध करायी जाएगी।
कंपनी को अपने मकसद में कामयाबी के लिए आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। धन्यवाद्.....